अमिताभ बच्चन नातिन नव्या नंदा :लॉकडाउन में मिली बच्चन परिवार को मिली ये खुशी

नव्या की कॉलेज के बारे में बताने से पहले आपको बताते हैं कि ग्रेजुएच होने पर नव्या ने कैसे सेलिब्रेट किया। दरअसल, लॉकडाउन की वजह से उनके कॉलेज में कोई फंक्शन नहीं हुआ, ऐसे में नव्या ने घर पर ही गाउन और कैप लगाकर ग्रेजुएट होने का फील ले लिया। श्वेता नंदा ने अपनी बेटी को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी लिखा है और बताया है कि कैसे गाउन और कैप तैयार कर घर में ही तस्वीरें ली गईं।

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ग्रेजुएट हो गई हैं। अमिताभ बच्चन समेत अन्य फैमिली मेंबर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी खुशी व्यक्त की है। नव्या ने भारत से नहीं बल्कि विदेश से पढ़ाई की है। अधिकतर बॉलीवुड स्टार किड्स विदेश में ही पढ़ाई करते हैं और उन यूनिवर्सिटी में पढ़ते हैं जहां की फीस भी काफी ज्यादा होती है। नव्या ने भी न्यूयॉर्क से पढ़ाई की है, ऐसे में जानते हैं कि उन्होंने कौनसे कॉलेज से पढ़ाई की है और उसकी फीस कितनी है...

नव्या की कॉलेज के बारे में बताने से पहले आपको बताते हैं कि ग्रेजुएच होने पर नव्या ने कैसे सेलिब्रेट किया। दरअसल, लॉकडाउन की वजह से उनके कॉलेज में कोई फंक्शन नहीं हुआ, ऐसे में नव्या ने घर पर ही गाउन और कैप लगाकर ग्रेजुएट होने का फील ले लिया। श्वेता नंदा ने अपनी बेटी को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी लिखा है और बताया है कि कैसे गाउन और कैप तैयार कर घर में ही तस्वीरें ली गईं।

नव्या ने पहले लंदन के Sevenoaks School से पढ़ाई की थी और उसके बाद अब उन्होंने न्यूयॉर्क में पढ़ाई की। नव्या ने न्यूयॉर्क की Fordham University से अपनी आगे की पढ़ाई की है। बता दें कि Fordham University देश की टॉप यूनिवर्सटी में एक हैं और क्यूएस रैंकिंग में इसका स्थान 800-1000 के बीच है।

अगर इस यूनिवर्सिटी की कॉलेजों की फीस की बात करें तो हर कोर्स के आधार पर अलग अलग फीस होती है। अगर ट्रेजिशनल अंडरग्रेजुएट स्टूडेंट्स की फीस की बात करें यूनवर्सिटी में इस कोर्स के लिए 52980 डॉलर खर्च पड़ते हैं यानी करीब 40 लाख रुपये। इस फीस के साथ भी कई अन्य फीस भी होती है, जिसमें लैब, ऑरिंटेशन, स्टडी अबोर्ड फीस आदि भी शामिल होती है। वहीं, इसके अलावा कॉलेज में बिजनेस, आर्ट्स, रिलिजन और सोशल सर्विस आदि के कोर्स भी होते हैं, जिनकी फीस अलग अलग होती है।

Post a Comment

0 Comments